नए साल पर दो घंटे तक डाउन रहने के बावजूद WhatsApp ने तोड़ा रिकॉर्ड - News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Friday, 5 January 2018

नए साल पर दो घंटे तक डाउन रहने के बावजूद WhatsApp ने तोड़ा रिकॉर्ड

नए साल पर दो घंटे तक डाउन रहने के बावजूद WhatsApp ने तोड़ा रिकॉर्ड

20 Billion Messages Sent on New Year’s Eve in India says WhatsApp
नई दिल्ली: वाट्सएप के भारतीय यूजर्स ने नए साल के मौके पर रिकार्ड 20 अरब वाट्सएप मैसेज भेजे. फेसबुक ओन्ड मैसेजिंग कंपनी ने खुद यह जानकारी दी. ये मैसेज 31 दिसंबर को सुबह 12 बजे से रात के 11.59 बजे तक भेजे गए.

वाट्सएप ने एक बयान में कहा, "31 दिसंबर वाट्सएप के लिए सबसे अधिक मैसेज भेजा जानेवाला दिन था. पिछले साल कंपनी ने कई नए फीचर्स शुरू किए. इससे मैसेज और भी मेजदार हो सके"

इसके पिछले साल के 31 दिसंबर को पर भारतीय यूजर्स ने कुल 14 अरब मैसेज भेजे थे. वाट्सएप के भारत में वर्तमान में 20 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. वहीं, दुनियाभर में वाट्सएप से ऩए साल के मौके पर कुल 75 अरब मैसेज भेजे गए, जो एक नया रिकार्ड है. इन 75 अरब मैसेजों में 13 अरब तस्वीरें तथा 5 अरब वीडियो शामिल हैं.

आपको बता दें कि मैसेजिंग प्लेटफार्म पर मैसेज का ये आंकड़ा नए साल की आधी रात को वाट्सएप के दो घंटों तक डाउन रहने के बावजूद दर्ज किया गया

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot