वोडाफोन का ये नया टैरिफ प्लान दे सकता है जियो को टक्कर - News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Tuesday, 9 January 2018

वोडाफोन का ये नया टैरिफ प्लान दे सकता है जियो को टक्कर

वोडाफोन का ये नया टैरिफ प्लान दे सकता है जियो को टक्कर

Vodafone brings new data plan on eve of new year
नई दिल्ली: वोडाफोन इस छुट्टी के मौसम में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए लाया है नया डेटा प्लान. पुराने ग्राहकों को यह प्लान सिर्फ 198 रुपए में उपलब्ध होगा जबकि यही प्लान नए ग्राहकों को 229 रुपए में मिलेगा. यह वोडाफोन का सबसे सस्ता और नया प्लान है जो अनलिमिटेड प्लान के मामले में जियो को टक्कर दे सकता है.

नए डेटा प्लान में क्या-क्या मौजूद:

बाजार में जियो और एयरटेल की बढ़ती धमक के बीच वोडाफोन ने इस प्लान को लॉन्च किया है और उसे उम्मीद है कि ग्राहकों को इससे फायदा होगा.  198 रुपए के इस प्लान में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटे़ड लोकल कॉल और एसटीडी कॉल की सेवा मुफ्त होगी.

जो ग्राहक इस प्लान को खरीदेंगे उनके लिए पूरे भारत में रोमिंग पर इनकमिंग फ्री होगी. साथ ही रोज़ाना फ्री 100 SMS भी मिलेंगे. नए ग्राहकों के लिए यही सेवा 229 रुपए में होगी. यह प्लान 28 दिन के लिए वैलिड होगा.

इस नए अनलिमिटेड ऑफर के लॉन्च के मौके पर वोडाफोन अधिकारी, अवनीश खोसला ने बताया, "वोडाफोन हमेशा अपने ग्राहकों को उचित मूल्य पर अच्छी सुविधा प्रदान करने में विश्वास रखता है. हम नए प्लान के लॉन्च के मौके पर बहुत खुश हैं. हम अपने ग्राहकों को वॉयस कॉल के साथ डेटा प्लान भी उचित मूल्य पर देने में सक्षम हैं. इस प्लान में 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल रहेगी साथ ही ग्राहकों के हित का ध्यान भी रखा जाएगा."

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot