शाओमी Redmi 5A होगा ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध लेकिन कीमत होगी मंहगी - News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Tuesday, 9 January 2018

शाओमी Redmi 5A होगा ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध लेकिन कीमत होगी मंहगी

शाओमी Redmi 5A होगा ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध लेकिन कीमत होगी मंहगी

Xiaomi Redmi 5A 3GB Variant to Be Sold Offline at rs 7,499
नई दिल्लीः शाओमी का बेहद सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 5A जल्द ही ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन बाजार में भी उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन के दो वैरिएंट 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम उपलब्ध हैं. फ्लिपकार्ट पर इसका 2 जीबी रैम वेरिएंट 4,999 रुपये में उपलब्ध है.

वहीं 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये फ्लिपकार्ट और mi.com पर रखी गई है लेकिन ऑफलाइन बाजार में रेडमी 5A की कीमत 7,499 रुपये होगी.

रेडमी 5A में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन फुल HD 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा. इस स्मार्टफोन में 64 बिट क्वार्डकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रसोसेर दिया गया है साथ ही ये 2 जीबी और 3 जीबी रैम वैरिएंट के साथ आता है. डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन की इंटरनल मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है.

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी बैटरी है. रेडमी 5A 8 दिन की स्टैंडबाई बैटरी लाइफ के साथ आती है. इसकी बैटरी 7 घंटे का वीडियो प्ले बैक और 6 घंटे गेमिंग सपोर्ट करती है.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot