Vodafone Offer: सैमसंग के खास स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है धमाकेदार ऑफर - News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Friday, 5 January 2018

Vodafone Offer: सैमसंग के खास स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है धमाकेदार ऑफर

Vodafone Offer: सैमसंग के खास स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है धमाकेदार ऑफर

Vodafone offering Rs 1,500 cashback on buying Samsung Galaxy J2 Pro, J7 Nxt, J7 Max
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने मोबाइल फोन मेकर सैमसंग के साथ साझेदारी की घोषणा है. जिसके तहत सैमसंग के कुछ 4G स्मार्टफोन स्मार्टफोन सस्ती कीमत और कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे.इस ऑफर के मुताबिक वोडाफोन के मौजूदा और नए यूजर्स गैलेक्सी J2 प्रो, गैलेक्सी J7 Nxt और गैलेक्सी J7 Max की खरीद पर 1500 रुपये तक का कैश बैक पा सकेंगे.

कैसे पाएं ये ऑफर?
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स को 24 महीनों तक 198 रुपये हर महीने रीचार्ज करना होगा. इस प्लान में उन्हें अनलिमिटेड वॉयस काल और एक जीबी डेटा रोजाना मिलेगा. उपभोक्ता अन्य राशि से भी रीचार्ज कर सकते हैं कि पूरे महीने का कुल रीचार्ज 198 रुपये हो जाए.

इसके अनुसार पोस्टपेड उपभोक्ताओं को वोडाफोन के रेड प्लान में से कोई भी प्लान चुनना होगा. पहले 12 महीने के बाद यूजर को 600 रुपये का और अगले 12 महीने के बाद 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यह कैशबैक यूजर के वोडाफोन ‘एम पेसा वॉलेट’ में आएगा.

Galaxy J2 Pro

कीमतः 8490 रुपये
कैशबैक : 1500 रुपये

फीचर्स
स्क्रीन- 5 इंच
रैम- 2 जीबी
स्टोरेज- 16 जीबी
कैमरा- 8MP रियर, 5MP फ्रंट
प्रोसेसर-Spreadtrum SC8830
बैटरी-2600 mAh , 4G कनेक्टिविटी

Galaxy J7 Nxt
कीमतः 10,490 रुपये
कैशबैक : 1500 रुपये

फीचर्स
स्क्रीन- 5.5 इंच
रैम- 2 जीबी
स्टोरेज- 16 जीबी
कैमरा- 13MP रियर, 5MP फ्रंट
प्रोसेसर- Exynos 7870
बैटरी- 3000 mAh, 4G कनेक्टिविटी

Galaxy J7 Max
कीमतः 16,900 रुपये
कैशबैक : 1500 रुपये

फीचर्स
स्क्रीन- 5.7 इंच
रैम- 4 जीबी
स्टोरेज- 32 जीबी
कैमरा- 13MP रियर, 13MP फ्रंट
प्रोसेसर- Helio P20
बैटरी- 3300 mAh, 4G कनेक्टिविटी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot