5000mAh की बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन Moto E4 Plus एमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध - News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Friday, 5 January 2018

5000mAh की बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन Moto E4 Plus एमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध

5000mAh की बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन Moto E4 Plus एमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध

नई दिल्लीः अगर आप अबतक मोटोरेला का बजट स्मार्टफोन मोटो E4 प्लस नहीं खरीद पाएं हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव ये स्मार्टफोन 4 जनवरी से 9,999 रुपये में एमेजन इंडिया पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Moto E4 Plus is now available on Amazon India; priced at at Rs 9,9995000mAh की दमदार बैटरी के अलावा मोटो E4 प्लस का यह स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉइड 7.1 नॉगट पर चलता है. स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा. जिसकी पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई होगी. स्मार्टफोन को यूएस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन भारत में इस स्मार्टफोन मीडियाटेक एमटीके 6737 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है.

स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी. लेकिन कंपनी ने 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारत में लॉन्च नहीं करने का फैसला किया है. जबकि स्मार्टफोन को 32GB स्टोरेज वेरिएंट में 3GB रैम के साथ भारत में लॉन्च किया गया है. स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा फ्रंट की बात की जाए तो इस रेंज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह मोटो E4 प्लस में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ उपलब्ध है.

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE सपोर्ट दिया जाएगा. स्मार्टफोन में वाई फाई और ब्लूटूथ जैसे विकल्प भी दिए गए हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot