10 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा इनफिनिटी डिस्प्ले वाला सैमसंग गैलेक्सी A8+ (2018) - News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Sunday, 7 January 2018

10 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा इनफिनिटी डिस्प्ले वाला सैमसंग गैलेक्सी A8+ (2018)

10 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा इनफिनिटी डिस्प्ले वाला सैमसंग गैलेक्सी A8+ (2018)

Samsung all set to launch Galaxy A8+ (2018) in India on January 10
नई दिल्लीः नए साल के आगाज़ के सात ही साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग बड़ा धमाका करने को तैयार है, कंपनी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A8+ (2018) 10 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है. 10 जनवरी को कंपनी भारत में इवेंट होस्ट कर रही है जिसे कंपनी ने “ साल का पहला बड़ा इनोवेशन” नाम दिया है. कयास हैं कि कंपनी इस इवेंट में गैलेक्सी A8+ (2018) लॉन्च करेगी. भारत में ये गैलेक्सी फोन एमेजन एक्सक्लुसिव होगा.

आने वाले गैलेक्सी A8+ (2018) में 6 इंच की स्क्रन दी गई है ये स्मार्टफोन 18.5:9 एसपेक्ट रेशियो यानी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है. स्मार्टफोन में (2.2GHz+ 1.6GHz) ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. जो 4 जीबी और 6 जीबी के दो रैम वैरिएंट में आएगा. ये स्मार्टफोन 32 जीबी और 64 जीबी दो मैमोरी वैरिएंट में आता है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो गैलेक्सी A8+ (2018) डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 16 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा लेंस और दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है. इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला रियर कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी दिए गए हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot