News Gadgets

News Gadgets

Hot

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 January 2018

फेस अनलॉक और स्मार्ट सेल्फी के साथ Oppo A83 20 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

20:58 0

फेस अनलॉक और स्मार्ट सेल्फी के साथ Oppo A83 20 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

Oppo A83 with Oppo A83,launch, India, January 20 smart selfie and face unlock to launch in India on January 20
नई दिल्लीः ओपो A83 नया सेल्फी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है. 20 जनवरी को ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा. ओपो A83 फेस अनलॉक और स्मार्ट सेल्फी फीचर के साथ आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 13,990 रुपये हो सकती है. इस स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च किया जा चुका है.

ओपो A83 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो ये मेटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ आता है. ये स्मार्टफोन फुल विजन 18:9 एस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले का साथ आता है. इसमें 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.5GHz मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है. भारत में इस स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम मॉडल लॉन्च किया जाएगा.


कैमरा ओपो फोन्स की सबसे बड़ी खासियत होती है. ओपो A83 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसका फ्रंट कैमरा AI के साथ आता है जो बेहतरीन सेल्फी खींचने में मदद करता है.

कंपनी ने इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर को हटा कर फेसिअल अनलॉक को जगह दी है. कंपनी का दावा है कि महज .18 सेकेंड में ये स्मार्टफोन फेस के जरिए अनलॉक किया जा सकता है. आपको बता दें वनप्लस 5T, आईफोन X फेस अनलॉक फीचर के साथ आते हैं.
Read More

LEAKED: Mi Max3 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, होगी 5500mAh की बैटरी

20:57 0

LEAKED: Mi Max3 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, होगी 5500mAh की बैटरी

Leaked: Xiaomi Mi Max 3 Price, Specifications leaked onlineनई दिल्लीः चाइनीज कंपनी शाओमी नया Max सीरीज फैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. खबरों के मुताबिक Mi Max 3 में 6.99 इंच की स्क्रीन हो सकती है और ये 18:9 एस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है. लीक रिपोर्ट की मानें तो Mi Max 3 इस साल जून महीने में लॉन्च हो सकता है जिसकी कीमत 1,699 युआन (लगभग 16,900 रुपये) होगी.

वीबो पर एक टिपस्टर ने आने वाले शाओमी Mi Max 3 से जुड़ी जानकारी पोस्ट की है. जिसके मुताबिक इसमें Mi Max 3 में 6.99 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगी जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल हो सकती है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर और 3 जीबी /4 जीबी रैम दो वेरिएंट हो सकते हैं साथ ही ये स्मार्टफोन 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वोरिएंट में आ सकता है.

खबर है कि Mi Max 3 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है.

वीबो यूजर का दावा है कि ये स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी के साथ आएगा और ये क्वालकॉम की क्विक चार्जिंग तकनीक सपोर्टिव होगा. हालांकि अब तक कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
Read More

चार कैमरे और एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च हुआ Honor 9 Lite, कीमत 10,999 रु.

20:55 0

चार कैमरे और एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च हुआ Honor 9 Lite, कीमत 10,999 रु.

honor 9 lite launched with quad  camera and android  oreo  8.0 OSनई दिल्लीः हुआवे की सब-ब्रांड ऑनर का क्वार्ड कैमरे (चार कैमरे) वाला स्मार्टफोन ऑनर 9 लाइट भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन 21 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ये फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव स्मार्टफोन है. ये भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. सबसे पहले इस स्मार्टफोन को चीन के बाजारों में लॉन्च किया गया था. ये स्मार्टफोन हुआवे के यूजर इंटर फेज EMUI 8 के साथ आता है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर बेस्ड होगा.


ऑनर 9 लाइट कीमत
ऑनर 9 लाइट की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरु है. इसके 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है और 4GB रैम/64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. जिसे कस्टमर फ्लिपकार्ट या ऑनर स्टोर से खरीद सकते हैं. इसकी पहली फ्लैश सेल 21 जनवरी रात 12 बजे शुरु होगी. ये स्मार्टफोन सफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और ग्लेशियल ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.


ऑनर 9 लाइट के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ऑनर 9 लाइट में 5.6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो आईपीएस डिस्प्ले के साथ आती है जिसकी रिजॉल्यूशन 2160x1080 पिक्सल है. इसकी स्क्रीन 18:9 अस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही 3 जीबी औऱ 4 जीबी की रैम दी गई है. इसके दो मैमोरी वैरिएंट 32 जीबी औऱ 64 जीबी है.


कैमरा फ्रंट की बात करें तो ये स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ आता है. इसमें रियर और फ्रंट डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा का प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा लेंस 2 मेगापिक्सल का दिया गया है.


ऑनर 9 लाइट में 3000mAh बैटरी दी गई है साथ ही ये एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ओएस के साथ आता है. इसके बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस यूएसबी पोर्ट दिया गया है.
Read More

लॉन्च हुआ सैमसंग मॉल और सैमसंग पे मिनी के साथ बजट स्मार्टफोन Galaxy On7 Prime

20:54 0

लॉन्च हुआ सैमसंग मॉल और सैमसंग पे मिनी के साथ बजट स्मार्टफोन Galaxy On7 Prime

Samsung Galaxy On7 Prime With Samsung Mall an Samsung Pay Mini Launched in India
नई दिल्लीः सैमसंग ने अपना बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी On7 प्राइम भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की खासियत है कि ये सैमसंग पे मिनी सपोर्ट करता है इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर सेंसर कैमरा दिया गया है. इसके अलावा ये सैमसंग का पहला बजट स्मार्टफोन है दो इसके वॉयस असिस्टेंट बिक्सबि के साथ आता है. एमेजन इंडिया पर इस स्मार्टफोन को पहले ही लिस्ट किया जा चुका है. ये सैमसंग स्मार्टफोन एक फीचर सैमसंग मॉल के साथ आता है.


कीमत
सैमसंग गैलेक्सी On7 प्राइम के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है वहीं 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी. ये स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.

सैमसंग मॉल फीचर की बात करें तो ये एक नया फीचर है जहां किसी भी प्रोडक्ट की तस्वीर खींच कर सकते हैं और तस्वीर के जरिए सैमसंग मॉल पर उस प्रोडक्ट को खोजा जा सकते हा. सैमसंग मॉल आपके गैलरी एप से तस्वीरें लेने में सक्षम है. ये एक ऐसा एप है जहां आपको कई ऑनलाइन वेबसाइट के प्रोडक्ट मिलेंगे. यानी इसके जरिए कई वेबसाइट एक ही प्लेटफॉर्म पर होगीं.

सेपेसिफिकेशन

मेटल यूनीबॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी On7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले है जो 1080x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इसमें 1.6GHz ऑक्टाकोर Exynos 7870 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी स्टोरेज एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकती है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ओएस पर चलता है.


कैमरा फ्रंट की बात करें तो गैलेक्सी On7 प्राइम में 13 मेगापपिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि सैमसंग का ये बजट स्मार्टफोन सैमसंग पे सपोर्टिव है.

कनेक्टिविटी फीचर में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm जैक शामिल हैं. फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. On7 प्राइम की बैटरी 3300mAh है.
Read More

हाइक की नई सर्विस टोटल, अब इंटरनेट करें चैट और पढ़ें न्यूज

20:52 0

हाइक की नई सर्विस टोटल, अब इंटरनेट करें चैट और पढ़ें न्यूज

Hike Total allows user Send Messages, Read News Without an Internetनई दिल्लीः स्वदेशी मैसेजिंग एप हाइक ने एक नई सेवा शुरु की है जिसके जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट भी खबरें पढ़ औऱ चैट कर सकेंगे. नई सेवा का नाम 'टोटल' है. इसके जरिए एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर को बिना इंटरनेट डेटा के भी चैट करने, खबरें पढ़ने, ट्रेन की टिकट बुक करने, भुगतान तथा पैसे ट्रांसफर, क्रिकेट स्कोर देखने की सुविधा मिलेगी.

हाइक ने 10 करोड़ से अधिक करने के लिए ऐसे लोगों को लक्ष्य बनाया है जिनकी पहुंच इंटरनेट तक नहीं है. हाइक ने ‘टोटल’ सेवा की शुरुआत इंटेक्स और कार्बन के सस्ते फोनों से की है. कंपनी इंटेक्‍स और कार्बन फोन के कुछ खास मॉडलों पर हाइक वॉलेट पर टोटल से साइन-इन करने पर 200 रुपए का कैशबैक भी दे रही है.

कंपनी के संस्थापक और सीईओ केविन भारती मित्तल ने बताया, ''कंपनी का उद्देश्य टोटल के जरिए ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को ऑनलाइन लाना है.'' हाइक का दावा है कि यूएसएसडी-आधारित तकनीक बिना इंटरनेट डेटा ट्रांसफर करने सक्षम है.

इस सेवा के लिए हाइक ने एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल, एयरसेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी की है.
Read More

Tuesday, 9 January 2018

इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन का किया ऐलान

22:41 0

CES 2018: वीवो ने दुनिया के पहले इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन का किया ऐलान

Vivo unveils first smartphone with in-screen fingerprint sensor at CES 2018नई दिल्लीः चाइनीज कंपनी वीवो ने लास वेगस में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 (CES)में दुनिया के पहले इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि ये स्मार्टफोन प्रोडक्शन के लिए तैयार है. इस स्मार्टफोन के डिस्पले को टच करके ही इसे अनलॉक किया जा सकेगा.

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंटसेंसर के अलावा इस स्मार्टफोन में क्या खूबियां होंगी इसे लेकर वीवो ने कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि कंपनी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंटसेंसर क्वालकॉम ने लॉन्च किया था इसके बाद वीवो पहली स्मार्टफोन कंपनी बनी जिसने इस तकनीक के साथ स्मार्टफोन का ऐलान किया. खबरें हैं कि सैमसंग का गैलेक्सी नोट 9 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंटसेंसर तकनीक के साथ आ सकता है.
क्या है अंडर डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर टेक्नॉलजी?
इसका सीधा मतलब ये है कि डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट स्कैनर है. अभी तक मेनस्ट्रीम में दुनिया में कोई भी ऐसा स्मार्टफोन नहीं है जिसमें डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया हो. माना जाता है कि ये यह टेक्नॉलजी काफी तेज और सिंपल है.

क्यों है अहम?
अब तक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां पेश नहीं कर पाई हैं और अगर वीवो जैसी कंपनी इस तरह की तकनीक लेकर आती है तो ये बड़ी बात है.
Read More

लॉन्च हुआ सैमसंग का किफायती कीमत वाला स्मार्टफोन Galaxy J2 Pro (2018)

22:40 0

लॉन्च हुआ सैमसंग का किफायती कीमत वाला स्मार्टफोन Galaxy J2 Pro (2018)

Samsung Galaxy J2 Pro (2018) smartphone launched with budget price
नई दिल्लीः सैमसंग ने नया स्मार्टफोन गैलेक्सी J2 प्रो (2018) लॉन्च कर दिया है. सैमसंग की वेयतनाम वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है. इस बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पिछले महीने लीक हुए थे और अब इसे कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. गैलेक्सी J2 प्रो (2018) गैलेक्सी J2 प्रो का अपग्रेडेट वर्जन है जो एमोलेड डिस्प्ले और 7.0 नूगा ओएस के साथ आता है.


इससेक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्पले दी गई है जो एमोलेड (540x960) है. प्रोसेसर के लिए गैलेक्सी J2 प्रो (2018) में 1.4GHz क्वार्ड कोर प्रोसेसर साथ ही 1.5 जीबी कपी रैम दी गई है. ये हैंडसेट 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है जिसे बढ़ाया जा सकता है.

ऑप्टिक्स की बात करें तो गैलेक्सी J2 प्रो (2018) में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 7.0 एंड्रॉयड नूगा ओएस के साथ आएगा.


पावर के लिए इसमें 2600mAh रिमूवेबल बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 4.2, एलटीई, यूएसबी पोर्ट, हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए होंगे.


कीमत
लिस्टिंग में इसकी कीमत 3,290,000 वेयतनामी डॉन्ग (लगभग 9,000 रुपये) रखे गए हैं. खास बात ये है कि इससे पहले गैलेक्सी J2 प्रो 9,890 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था.
Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot